पाकिस्तान के अरशद नदीम को पछाड़ Neeraj Chopra ने रचा इतिहास,... - CG Sandesh

पाकिस्तान के अरशद नदीम को पछाड़ Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने अब विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय एथलीट बने हैं।

टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के अरशद नदीम को पछाड़ा, जिन्होंने 87.82 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत हासिल किया।


चेक गणराज्य के याकूब वालेश ने कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल रहे हैं, जिन्होंने 86.67 मीटर का थ्रो किया। वहीं भारत के किशोर जेना को पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा है।

जेना अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 84. 77 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंकने में सफल रहे। डीपी मनु छठे 84.14 मीटर के थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें