सीमा हैदर ने अपने वकील एपी सिंह को बांधी राखी, पाकिस्‍तान के... - CG Sandesh

सीमा हैदर ने अपने वकील एपी सिंह को बांधी राखी, पाकिस्‍तान के लोगों से की रक्षाबंधन मनाने की अपील

प्रेमी के लिए पड़ोसी देश पाकिस्‍तान से सरहद पार कर भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को अपने वकील एपी सिंह को राखी बांधकर रंक्षाबंधन मनाया है। इस मौके पर एपी सिंह ने कहा कि अब से सीमा के सारे दुख मेरे और मेरी सारी खुशियां उसको समर्पित हैं। बहन की घर हरा भरा रहे, बच्‍चों में खुशहाली हो यही कामना है। देश की परंपरा, रीति रिवाज, संस्‍कृति के भीतर अगर सीमा को किसी तरह की दिक्‍कत आएगी तो मैं हमेशा उसके साथ खड़ा मिलूंगा।

 


वहीं, सीमा ने पाकिस्‍तान के नागरिकों से भी वहां राखी का त्‍योहार मनाने की अपील की है। सीमा ने कहा कि मैंने जीवन में पहली बार राखी बांधी है। मैंने वकील एपी सिंह को राखी भेजी थी, लेकिन वह मुझसे बंधवाने के लिए मेरे घर आ गए, इस बात की ज्‍यादा खुशी है। सीमा ने कुछ दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को भी राखी पोस्‍ट की थी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें