बड़ी खोज: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऑक्सीजन, सल्फर मौजूद, ... - CG Sandesh

बड़ी खोज: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऑक्सीजन, सल्फर मौजूद, हाइड्रोजन की तलाश जारी

चंद्रमा पर ऑक्सीजन (oxygen )की खोज हो गई है. जीवन के लिए सबसे जरूरी माने जाने वाले इस तत्व को हमारे प्रज्ञान रोवर ने चांद पर खोज निकाला है. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने मंगलवार को बताया कि प्रज्ञान रोवर के जरिए चांद पर ऑक्सीजन मौजूद होने की पुष्टि हुई है. प्रज्ञान रोवर में लगे ‘लेजर-इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप’ (LIBS) डिवाइस के जरिए ऑक्सीजन खोजा गया।

इसरो की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया कि चंद्रयान(chandrayan )-3 के प्रज्ञान रोवर में लगे LIBS डिवाइस के जरिए साउथ पोल पर चांद की सतह की संरचना की पहली बार जांच की गई. इस दौरान साउथ पोल पर सल्फर (S) मौजूद होने की पुष्टि भी हुई है. इसरो ने कहा कि रोवर के स्पेक्ट्रोस्कोप ने उम्मीद के मुताबिक एल्यूमीनियम (A), कैल्शियम (C), आयरन (Fe), क्रोमियम (Cr), टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का पता लगाया।

रोवर ने भेजा मैसेज

प्रज्ञान रोवर ने मंगलवार को चंद्रमा से पृथ्वी पर एक मैसेज भी भेजा. इस मैसेज में उसने बताया कि वह चंद्रमा पर किस हाल में है. प्रज्ञान रोवर ने कहा कि हैलो पृथ्वीवासियों, मैं प्रज्ञान रोवर बात हूं. मुझे उम्मीद है कि आप सब लोग पृथ्वी पर ठीक होंगे. मैं चांद के अनसुलझे राज को खोलने के लिए निकल रहा हूं. अभी मैं और मेरा दोस्त विक्रम लैंडर कॉन्टैक्ट में हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें