BIG BREAKING : सोनिया गांधी की फिर बिगड़ी तबीयत अस्पताल में ... - CG Sandesh

BIG BREAKING : सोनिया गांधी की फिर बिगड़ी तबीयत अस्पताल में भर्ती …

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को हल्के बुखार के लक्षणों के साथ दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर हैं. सोनिया गांधी इससे पहले भी इसी तरह की स्वास्थ्य दिक्कतों का सामना कर चुकी हैं और पूर्व में इसी अस्पताल में उनका इलाज चला था.

सोनिया गांधी हाल ही में मुंबई में हुई INDIA की बैठक में शामिल हुईं थी, जहां राहुल गांधी भी पहुंचे थे. इससे पहले इसी साल मार्च में भी उन्हें बुखार की शिकायत के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में स्वस्थ होने के बाद वह घर लौट आई थीं.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें