ट्रेन हादसा :  लोकल EMU ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा...गाड़ी... - CG Sandesh

ट्रेन हादसा : लोकल EMU ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा...गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त

नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को एक ट्रेन हादसे का शिकार हो गया। प्रगति मैदान के भैरों मार्ग के पास लोकल ईएमयू ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतर गया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। मरम्मत कार्य के लिए रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।


मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन हरियाणा के पलवल से दिल्ली स्टेशन की ओर जा रही थी। हादसे के वक्त ट्रेन में कई यात्री सवार थे। इस दौरान ट्रेन बेपटरी हो गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बता दें कि हादसे की वजह क्या थी अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें