Petrol Diesel Prices : चेक करें अपने शहर का भाव...इतने रुपये... - CG Sandesh

Petrol Diesel Prices : चेक करें अपने शहर का भाव...इतने रुपये घटे पेट्रोल-डीजल के दाम

  New Delhi | बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आज हल्की तेजी देखने को मिल रही है. WTI क्रूड 0.27 डॉलर बढ़कर 85.82 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 0.17 डॉलर की तेजी के साथ 88.72 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है.देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है. जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था.

महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 1.01 रुपये की गिरावट है. वहीं, डीजल के रेट में भी 97 पैसे की कटौती की गई है. पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 48 और डीजल 45 पैसे सस्ता हो गया है.

इसी तरह राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं. हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 21 पैसे बढ़ गया है. झारखंड में पेट्रोल 22 और डीजल 21 पैसे बढ़ा है. उत्तर प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में 18 पैसे की बढ़ोतरी है.


चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.80 रुपये और डीजल 94.56 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें