संसद के विशेष सत्र से पहले 5 सितंबर को खरगे ने बुलाई विपक्षी... - CG Sandesh

संसद के विशेष सत्र से पहले 5 सितंबर को खरगे ने बुलाई विपक्षी गठबंधन के सांसदों की बैठक

नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पांच सितंबर को ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दलों के सांसदों की एक बैठक बुलाई है।


 सूत्रों ने कहा कि विपक्षी दल 18 से 22 सितंबर तक आयोजित होने वाले आगामी विशेष सत्र के लिए अपनी रणनीति तय करेंगे। उन्होंने बताया कि खरगे ने यहां राजाजी मार्ग स्थित अपने आवास पर यह बैठक बुलाई है। हालांकि संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र का एजेंडा अभी तक स्पष्ट नहीं है

बता दें कि विपक्षी का इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस के घटक दल एकजुट हैं और 2024 के लोकसभा चुनावों के साथ-साथ विभिन्न मोर्चों पर एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने की योजना बना रहे हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें