Aditya-L1 Mission : आदित्य एल-1 ने पूरा किया पृथ्वी की कक्षा... - CG Sandesh

Aditya-L1 Mission : आदित्य एल-1 ने पूरा किया पृथ्वी की कक्षा बदलने का दूसरा चरण

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से लॉन्च किए गए भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 ने दूसरा चरण भी पूरा कर लिया है। इसरो ने बताया कि, आदित्य एल-1 लगातार अपनी निर्धारित दिशा में सफलतापूर्वक बढ़ते जा रहा है। अब आदित्य एल-1 यान ने सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा बदलने का दूसरा चरण पूरा कर लिया है। इसरो के अनुसार, मॉरीशस, बेंगलुरु और पोर्ट ब्लेयर में ISTRAC/ISRO के ग्राउंड स्टेशनों ने आदित्य एल-1 को ट्रैक किया।

इसरो ने अपडेट जारी करते हुए बताया कि, दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद आदित्य एल-1 की नई कक्षा 282 किमी x 40225 किमी हो गई है। अब इसरो की ओर से 5 दिन बाद आदित्य एल-1 को तीसरे ऑर्बिट में पहुंचाया जाएगा। आदित्य एल-1 आगामी 10 सितंबर को सुबह 2 बजकर 30 मिनट पर तीसरी कक्षा में प्रवेश करने की कोशिश करेगा।


इतने दिन की यात्रा के बाद अपनी मंजिल पर पहुंचेगा आदित्य एल-1
जब आदित्य एल-1 पृथ्वी के स्पेहर ऑफ इनफ्लूएंस यानी गुरुत्वीय बल के दायरे से बाहर हो जाएगा तब ट्रांस लेगरान्ज 1 इनसर्शन किया जाएगा, यानी उसे सूर्य की ओर एल 1 प्वाइंट के लिए मोड़ दिया जाएगा। यहां से 116 दिनों की यात्रा के बाद आदित्य एल-1 सेटेलाइट एल-1 पॉइंट पर पहुंच जाएगा। इस तरह कुल 128 दिन की यात्रा के बाद आदित्य एल-1 उपग्रह एल-1 प्वाइंट पर स्थापित हो जाएगा।

क्या है मिशन का लक्ष्य
उल्लेखनीय है कि, आदित्य एल-1 को 2 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। आदित्य एल-1 को सूर्य की स्टडी के लिए एल-1 पॉइंट के हेलो ऑर्बिट में सेट किया जाएगा। ये प्वाइंट सूर्य से करीब 15 लाख किमी दूर है। आदित्य एल-1 के साथ भेजे गए पेलोड सूरज की रोशनी, प्लाजमा और चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन करेंगे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें