CG : ट्रक ने बाइक सवारों को मारी जोरदार ठोकर...  बाइक सवार प... - CG Sandesh

CG : ट्रक ने बाइक सवारों को मारी जोरदार ठोकर... बाइक सवार पत्नी की मौत, बच्चे की हालत नाजुक

कवर्धा। जिले से हादसे का मामला सामने आ रहा है, यहाँ बाइक सवार पति-पत्नी और बच्चे को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गयी, जबकि पति और और बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा सोमवार की देर शाम का है। मृतिका का नाम पिंकी साहू है, जो अपने मायके से लौट रही थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक पिंकी साहू रक्षा बंधन में अपने मायके गयी हुई थी। राखी का त्योहार मनाकर वो वापस अपने पति और बच्चे के साथ लौट रही थी। बाइक पर सवार होकर जैसे ही सभी गुरुकुल पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये, जहां पत्नी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गयी।

 


वहीं पति और 1 साल के बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतिका पिंकी साहू अपने मायके बिरकोना गयी थी, वापस लौटने के दौरान ये हादसा हो गया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें