Janmashtami 2023  : आज करना न भूलें इनसे जुड़े उपाय...श्रीकृ... - CG Sandesh

Janmashtami 2023 : आज करना न भूलें इनसे जुड़े उपाय...श्रीकृष्ण की जिनसे से है प्रीति

जन्माष्टमी तिथि के मतांतर के बीच बुधवार के बाद आज 7 सितंबर को भी जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा हैं। पंडितों के अनुसार श्रीकृष्ण की जिनसे से प्रीति है। यानि भगवान श्रीकृष्ण को जो चीजें पसंद हैं उन चीजों के उपाय करने से भक्त के जीवन की सारी समस्याएं दूर होते हैं। आज जन्माष्टमी पर आप भी ये उपाय करना न भूलें। चलिए जानते हैं कौन सी हैं वे चीजें और उनसे जुड़े उपाय।

श्री कृष्ण को इनसे है प्रीति

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। लेकिन श्री कृष्ण को प्रिय चीजों से जुड़े उपाय यदि इस दिन किए जाए तो आपके जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं। श्रीकृष्ण को बांसुरी, गीता, तुलसी, गाय से बेहद प्रेम है। इसलिए इस दिन यदि इन चीजों का दान किया जाए या ये चीजें घर लाई जाएं तो आपके जीवन में खुशियां आती हैं।

दान कर सकते हैं चीजें

भगवान श्रीकृष्ण को गाय बेहद प्रिय थी। इसलिए आप चाहें तो इस​ दिन मंदिर या किसी कन्या को गौ दान कर सकते हैं। गाय में देवताओं का वास माना जाता है। साथ ही हमारे हिन्दू धर्म में कई दानों में से गौ दान को सबसे बड़ा दान माना गया है। ऐसे में गौ दान करने आज आप अपने जीवन में आ रहे कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं।

इसी तरह भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी बेहद प्रिय है। इसलिए आज के दिन तुलसी का पौधा दान करने से भी बहुत लाभ होता हैं भगवान श्रीकृष्ण को 108 तुलसी की पत्ती और बालें चढ़ाने से हर मनाकोमना पूरी होती है।

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उपाय

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को माखन में तुलसी के पत्र डालकर भोग लगाने से आपके आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

नौकरी में तरक्की पाने के लिए

अगर आप नौकरी में आ रही अड़चनों से परेशान हैं तो जन्माष्टमी के दिन तुलसी के पौधे पर लाल चुनरी चढ़ाएं। उनके सामने घी का दीपक जलाएं साथ ही उनकी 11 बार परिक्रमा करें।

वैवाहित जीवन में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए

अगर आपके जीवन में वैवाहिक अड़चने आ रही हैं तो जन्माष्टमी के दिन तुलसी का पौधा लाकर घर में लगाना चाहिए।





author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें