आज NCP नेता शरद पवार के बंगले में I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक.... - CG Sandesh

आज NCP नेता शरद पवार के बंगले में I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक...सीट शेयरिंग पर होगी बात

नई दिल्ली।भाजपा और केंद्र की एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुधवार को एनसीपी नेता शरद पावर के दिल्ली स्थित आवास में होगी।

कमेटी की बैठक में सीटों के बँटवारे और लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र प्रचार से जुड़ी रणनीति बनाने पर चर्चा होगी। सूत्रों के हवाले से बताया है कि कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने जल्दी ही सीट शेयरिंग पर फॉर्मूला बनाने की बात कही है।

 माना जा रहा है कि किसी सीट पर किस राजनीतिक दल का बीते चुनाव में प्रदर्शन कैसा रहा था, इस आधार पर सीटों का बँटवारा किए जाने पर चर्चा होगी। बैठक में आने वाले दिनों में बीजेपी के ख़िलाफ़ प्रचार कैसे किया जाए, कहां रैलियां की जाएं, इस बारे में भी बात की जाएगी।

 कॉर्डिनेशन कमेटी में कांग्रेस से केसी वेणुगोपाल, डीएमके से टीआर बालू, जेएमएम से हेमंत सोरेन, उद्धव ठाकरे गुट से संजय राऊत, आरजेडी से तेजस्वी यादव, आप से राघव चड्ढा, सपा से जावेद अली ख़ान, जेडीयू से ललन सिंह, सीपीआई से डी राजा, नेशनल कॉन्फ्रेंस से उमर अब्दुल्लाह, पीडीपी से महबूबा मुफ्ती, टीएमसी से अभिषेक बनर्जी शामिल हैं।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें