news-details

Asia Cup 2023 Final: 50 रनों पर सिमटी श्रीलंका के नाम दर्ज हुए ये शर्मनाक रिकॉर्ड...देखें लिस्ट

Asia Cup 2023 Final: एशिया कप 2023 पर टीम इंडिया ने कब्जा कर लिया है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने 15.2 ओवरों में श्रीलंका को 50 रनों पर समेट दिया था, जवाब में भारतीय टीम ने 6.1 ओवर यानी 37 गेंदों में ही जीत हासिल कर ली.भारतीय टीम ने 263 गेंद बाकी रहते जीत हासिल कर ली। यह बची हुई गेंदों के मामले में भारत की वनडे में सबसे बड़ी जीत है।

फाइनल में टीम इंडिया ने सिर्फ 50 रनों पर आलआउट हो गई. इस प्रदर्शन के साथ ही श्रीलंका ने नाम ऐसे रिकॉर्ज दर्ज हो गए, जिन्हें वह कभी नहीं दोहराना चाहेगी. नीचे पढ़िए विस्तार से...


3. श्रीलंका ने तोड़ा बांग्लादेश का रिकॉर्ड

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल में श्रीलंका 50 रन पर ऑलआउट हुई. यह भारत के खिलाफ किसी टीम का सबसे छोटा स्कोर है. इस मामले में श्रीलंका ने बांग्लादेश का रिकॉर्ड भी तोड़, जो साल 2014 में भारत के खिलाफ 58 रनों पर सिमट गई थी.

50 श्रीलंका, कोलंबो 2023
58 बांग्लादेश, मीरपुर 2014
65 जिम्बाब्वे, हरारे 2005
73 श्रीलंका, त्रिवेन्द्रम 2023

वनडे इतिहास में श्रीलंका का दूसरा सबसे कम टोटल

भारत के खिलाफ श्रीलंका ने फाइनल में 50 रन बनाए. यह श्रीलंका का वनडे इतिहास में दूसरा सबसे कम टोटल है. इससे पहले श्रीलंका की टीम साल 2012 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 43 रनों पर सिमट चुकी है.

43 बनाम साउथ अफ्रीका, पार्ल 2012
50 बनाम भारत, कोलंबो 2023
55 बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह 1986
67 बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर 2014
73 बनाम भारत, त्रिवेन्द्रम 2023

4. भारत के खिलाफ दूसरी टीमों का सबसे कम वनडे स्कोर

50 श्रीलंका, कोलंबो 2023
58 बांग्लादेश, मीरपुर 2014
65 जिम्बाब्वे,  हरारे 2005
73 श्रीलंका, त्रिवेन्द्रम 2023 द्वारा

5. किसी भी वनडे फाइनल का सबसे छोटा स्कोर

एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका 50 रनों पर सिमट गई. यह किसी भी वनडे फॉर्मेट के फाइनल का सबसे छोटा स्कोर है.

50 श्रीलंका बनाम भारत कोलंबो 2023 *
54 भारत बनाम श्रीलंका, शारजाह 2000
78 श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, शारजाह 2002
81 ओमान बनाम नामीबिया, विंडहोक 2019

एशिया कप 2023 फाइनल मैच का हाल

श्रीलंका टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी थी. लेकिन भारतीय गेंदबाजी के सामने उसने घुटने टेक दिए. मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के चलते श्रीलंका 15.2 ओवरों में महज 50 रनों पर सिमट गई. मोहम्मद सिराज ने 7 ओवरों में 21 रन दिए और 6 विकेट निकाले. उनके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 1, हार्दिक पांड्या ने 3 शिकार किए.






अन्य सम्बंधित खबरें