BREAKING : पुरानी संसद भवन की विदाई से पहले सांसदों का फोटो ... - CG Sandesh

BREAKING : पुरानी संसद भवन की विदाई से पहले सांसदों का फोटो सेशन, नई संसद को मिला आधिकारिक दर्जा, नोटिफिकेशन जारी

नई दिल्ली। भारत का पुराना संसद भवन अब इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया है। आज संसद की पुरानी बिल्डिंग की विदाई के साथ नए संसद भवन का शुभारंभ होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर नए संसद भवन को आधिकारिक रूप से संसद भवन का दर्जा दे दिया है।


विशेष सत्र के दूसरे दिन आज लोकसभा की कार्यवाही संसद के नए भवन में दोपहर बाद 1:15 बजे शुरू होगी। दोपहर बाद 2:15 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होगी।पुरानी संसद भवन की विदाई से पहले प्रधानमंत्री मोदी के साथ सभी सांसदों का ग्रुप फोटो सेशन हुआ। फोटो सेशन के दौरान बीजेपी सांसद नरहरि अमीन बेहोश हो गए।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें