BJP सांसद रमेश बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस - CG Sandesh

BJP सांसद रमेश बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस

लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान पर बवाल मच गया है। विपक्ष ने इस बयान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। साथ ही लोकसभा स्पीकर से रमेश पर कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि दरअसल, रमेश बिधूड़ी संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर बोल पर थे। तभी बसपा सांसद दानिश अली को कोई टिप्पणी की। इस पर रमेश नाराज हो गए। उन्होंने दानिश अली के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया।

लोकसभा में भाषण देते वक्त मर्यादा भूले बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी, जेपी नड्डा ने जारी किया कारण बताओ नोटिस जारी किया है। रमेश बिधूड़ी से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बात की। उन्होंने नाराजगी जताई है। साथ ही सांसद को चेतावनी दी है कि भाषा की मर्यादा का ध्यान रखें।



सदस्यता रद्द की जानी चाहिए

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली को जो कहा है वह अत्यंत निंजनीय है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने माफी मांगी है, जो अपर्याप्त है। ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें