बेटे को टिकट नहीं मिला तो विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा, ... - CG Sandesh

बेटे को टिकट नहीं मिला तो विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा – जल्द ही आपको बताऊंगा

तेलंगाना में सत्तारूढ़ पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के एक वरिष्ठ नेता और विधायक मयनामपल्ली हनुमंत राव ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। राव आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा उनके बेटे को टिकट देने से इनकार करने पर नाराज थे।

राव ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश में पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, मैं जल्द ही आपको बताऊंगा कि मैं किस पार्टी में शामिल होऊंगा। मैं आपके समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं।

बता दें कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अगस्त में पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। जिसके तुरंत बाद राव ने सार्वजनिक रूप से बीआरएस नेतृत्व की आलोचना की थी। उन्होंने अपने बेटे रोहित राव के लिए मेडक निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिए जाने अनुरोध किया था, लेकिन पार्टी ने एक अलग नाम पर मुहर लगाई। तब नाराज राव ने कहा था कि वह तभी चुनाव लड़ेंगे जब उनके बेटे को भी टिकट दिया जाएगा।

‘बीआरएस ने राव को फिर से मल्काजगिरी से दिया टिकट’

हालांकि, बीआरएस ने हनुमंत राव को उनकी मौजूदा सीट मल्काजगिरी से पार्टी का उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया था।

 


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें