राधा रानी जन्मोत्सव के दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दो लो... - CG Sandesh

राधा रानी जन्मोत्सव के दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश। मथुरा में राधाष्टमी समारोह के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 


जानकारी के अनुसार, मथुरा के बरसाना में राधा रानी जन्म उत्सव मनाया जा रहा था। इस उत्सव में शामिल होने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। इस दौरान भीड़ के कारण दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों की मौत अलग-अलग जगह पर हुई है। शुरुआती तौर पर यह भी बताया जा रहा है कि एक श्रद्धालु का शुगर लेवल कम हो गया था।

अधिकारियों का कहना है कि मंदिर परिसर में कोई घटना नहीं हुई है। एक बरसाना के लोकल रहने वाले हैं, जिनकी मौत हुई है। वहीं दूसरी महिला श्रद्धालु मंदिर परिसर से नीचे थी, जिनकी मौत हुई है। जिलाधिकारी ने कहा कि एक 60 साल की महिला डायबिटिज से परेशान थीं। उनका शुगर लेवल 500 से ऊपर चला गया था। वहीं एक बुजुर्ग 75 साल के थे, जिन्हें हार्ट अटैक आ गया। अफवाहों पर ध्यान न दें। सारी व्यव्स्था सुचारू रूप से चल रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें