फटाफट निपटा लें बैंक संबंधित काम, अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे ... - CG Sandesh

फटाफट निपटा लें बैंक संबंधित काम, अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बंद, देख लें छुट्टी की लिस्ट…

सितंबर माह खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी है फिर अक्टूबर माह की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में अगर आप के बैंक से संबंधित काम बचे हुए है तो उसे अभी निपटा ले क्योंकि इस बार अक्टूबर में 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, अलग-अलग राज्यों के हिसाब से ये छुटि्टयां अलग-अलग दिन होंगी। हालांकि, बैंकों में छुट्टी रहने के बाद भी ऑनलाइन सर्विसेस जारी रहेंगी। ऐसे में अगर कोई ग्राहक चाहे तो ऑनलाइन सेवाओं के जरिए अपने जरूरी काम निपटा सकता है।

 


आइए जानते हैं अक्टूबर, 2023 में किस-किस दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी।

1 अक्टूबर – रविवार
2 अक्टूबर – सोमवार, गांधी जयंती
8 अक्टूबर – रविवार सभी जगह
14 अक्टूबर – शनिवार (महालय)
15 अक्टूबर – रविवार
18 अक्टूबर – बुधवार, कटि बिहू
21 अक्टूबर – शनिवार, दुर्गा पूजा
22 अक्टूबर – रविवार
23 अक्टूबर – सोमवार, दुर्गा पूजा (नवमी), आयुध पूजा
24 अक्टूबर – मंगलवार, दशहरा/ विजयादशमी/दुर्गा पूजा
25 अक्टूबर – बुधवार, दुर्गा पूजा (दसईं)
26 अक्टूबर – गुरुवार, दुर्गा पूजा (दसईं)
27 अक्टूबर – शुक्रवार, दुर्गा पूजा (दसईं)
28 अक्टूबर – शनिवार, लक्ष्मी पूजा
29 अक्टूबर – रविवार, लक्ष्मी पूजा
31 अक्टूबर – मंगलवार, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें