खालिस्तानियों और गैंगस्टर्स पर NIA का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों म... - CG Sandesh

खालिस्तानियों और गैंगस्टर्स पर NIA का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 51 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

नई दिल्ली। गैंगस्टर और खालिस्तानी गठजोड़ के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में एक साथ में करीब 51 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जांच एजेंसी को पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में छिपकर बैठे गैंगस्टर्स के संबंध सीमा पार के आतंकियों के साथ होने के सबूत मिले हैं।

 

 

बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा पंजाब में 30 जगहों पर NIA की टीम मौजूद है। इसके अलावा राजस्थान में 13, हरियाणा में 4, उत्तराखंड में 2, दिल्ली-NCR और यूपी में 1-1 जगह छापेमारी की जा रही है। गैंगस्टर -खालिस्तानियों की इसी फंडिंग चेन को खत्म करने के लिए NIA का एक्शन जारी है।

बात दें कि एनआईए आतंकियों, गैंगस्टर और ड्रग्स डीलर के बीच के गठजोड़ को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। NIA की ये कार्रवाई ऐसे वक्त पर हो रही है, जब खालिस्तान के मुद्दे पर भारत और कनाडा के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच लगातार संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें