सौम्या की जमानत अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई : ED क... - CG Sandesh

सौम्या की जमानत अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई : ED को जारी किया गया नोटिस

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री की पूर्व उपसचिव सौम्या चौरसिया की जमानत अर्जी पर कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया है। इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

कोयला घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की और उनकी प्रॉपर्टी को भी अटैच किया है। सौम्या की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई गई है, जिस पर आज सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता ने अपने खिलाफ आरोपों को गलत ठहराया है। इस पर कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जमानत अर्जी पर अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है।

 


गौरतलब है कि कोल केस में आईएएस समीर विश्नोई, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल सहित अन्य को भी आरोपी बनाया गया है। ये सभी गिरफ़्तारी के बाद से जेल में हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें