पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 6 लोगों की हत्या, मौके पर पहुंच... - CG Sandesh

पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 6 लोगों की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

उत्तर प्रदेश। देवरिया जिले के रुद्रपुर के पास फतेहपुर गांव में छह लोगों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण हत्या को अंजाम दिया गया है। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची है।

 


जानकारी के अनुसार, देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली इलाके के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर सोमवार की सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के प्रतिशोध में उमड़ी भीड़ ने आरोपी पक्ष के सत्यप्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच कर सत्यप्रकाश दुबे को मार डाला। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने दो मासूम, महिला और एक अन्य की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें