सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़...आतंकी घिरे; कई जवा... - CG Sandesh

सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़...आतंकी घिरे; कई जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कालाकोटे के वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई। संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सेना ने पुलिस के साथ मिलकर कालाकोट इलाके में ब्रोह और सूम वन क्षेत्र की घेराबंदी कर दी थी। इसमें पैरा कमांडो स्पेशल यूनिट के 3 जवान घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि राजौरी के कालाकोट इलाके में दो से तीन आतंकवादी घिर लिए गए हैं। वहीं जवानों ने आतंकियों को खिलाफ ऑपरेशन को तेज कर दिया है


अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान देर शाम उस समय मुठभेड़ में बदल गया जब इलाके में छिपे आतंकवादियों ने घेराबंदी तोड़ने की कोशिश में बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी है। भागने के सभी संभावित मार्गों को बंद करने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है।

। जंगल में छिपे हुए आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है। बीती रात आतंकियों की ओर से गोलीबारी हुई थी। मौके पर आर्मी, जम्मू कश्मीर एसओजी टीम भी मौजूद है। ताजा अपडेट के मुताबिक, मुठभेड़ में 2 पैरा कमांडो समेत सेना के 3 जवान घायल हो गए हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें