संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब इन पार्टियों के नेता-मंत्री... - CG Sandesh

संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब इन पार्टियों के नेता-मंत्री का नंबर

 दिल्ली के कथित शराब घोटाले में AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद, ईडी और इनकम टैक्स ने चार राज्यों में छापेमारी की है.  संजय सिंह की गिरफ्तारी के अगले दिन, ईडी ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक में छापेमारी की.


इन चार राज्यों में हुई छापेमारी

पश्चिम बंगाल में ईडी ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री रथिन घोष के आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की. रथिन घोष को नगर पालिका भर्ती घोटाले में आरोपी बनाया गया है.

तमिलनाडु: आयकर विभाग (IT) ने तमिलनाडु में DMK सांसद एस जगतरक्षकन के आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की. जगतरक्षकन पर आयकर चोरी का आरोप है.

तेलंगाना: IT ने तेलंगाना में BRS विधायक मगंती गोपीनाथ के आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की. गोपीनाथ पर आयकर चोरी और भ्रष्टाचार के आरोप में ये कार्रवाई हो रही है.

कर्नाटक: ईडी ने कर्नाटक में डीसीसी बैंक के चेयरमैन मंजूनाथ गौड़ा के आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की.

AAP ने लगाया राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

ये छापेमारी राजनीतिक तौर पर संवेदनशील हैं. इन छापेमारीओं का उद्देश्य इन नेताओं और अधिकारियों के वित्तीय मामलों की जांच करना है. यह जांच इन नेताओं और अधिकारियों की कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने के लिए की जा रही है. AAP ने आरोप लगाया है कि ये छापेमारी राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा हैं.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें