राहुल की जुबान फिसली, भाजपा बोली: कांग्रेस नेता ने राजस्थान ... - CG Sandesh

राहुल की जुबान फिसली, भाजपा बोली: कांग्रेस नेता ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार स्वीकारी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद सोमवार को जब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे, तो उनकी जुबान फिसल गई, जिस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव से पहले ही राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार स्वीकार कर ली है।

राहुल गांधी ने पार्टी की कार्य समिति बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में सरकार जा रही है, राजस्थान में जा रही है, छत्तीसगढ़ में भी जा रही है….।’’ उन्हें तत्काल अपनी गलती का अहसास हुआ और फिर उन्होंने कहा, ‘‘मैं उल्टा बोल गया…आपने (पत्रकार) मुझे भ्रमित कर दिया।’’


राहुल गांधी ने उम्मीद जताई कि पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के कार्यों की तारीफ भी की।

उनकी जुबान फिसलने का वीडियो साझा कर भाजपा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स (पूर्व में ट्विटर)’ पर पोस्ट किया, ‘‘राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से जा रही है कांग्रेस सरकार!’’ भाजपा के कई नेताओं ने यह वीडियो साझा कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें