किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रही है मोदी सरकार… इतना बढ़ सकत... - CG Sandesh

किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रही है मोदी सरकार… इतना बढ़ सकती है पीएम किसान योजना की राशि

नई दिल्ली: पीएम मोदी सरकार छोटे किसानों को जल्द ही बड़ा तोहफा देने जा रही है। आगामी चुनावों को देखते हुए PM नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री किसान की रकम को 6000 रुपये से बढ़ाकर 8000 रुपये करने का प्लान है

 मामले को जानने वाले अफसरो के अनुसार सरकार छोटे किसानों के लिए वर्ष में 3 किस्तों के रूप में दी जाने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की रकम 6,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये करने के विषय मे सोच रही है


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में इस अपडेट पर,अफसरो ने कहा मामला अभी विचाराधीन है। अगर इसे अनुमति मिल जाती है तो योजना पर सरकार को 20,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा।

यह चालू वित्तीय वर्ष में मार्च 2024 तक कार्यक्रम के लिए बजट में 60,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त होगा। हालांकि, वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता नानू भसीन ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

भारत में बीते 5 सालों में सबसे कमजोर मॉनसूनी बारिश दर्ज की गई है, जिससे इस वर्ष प्रमुख फसलों की पैदावार कमजोर रह सकती है। दिसंबर 2018 में सब्सिडी कार्यक्रम आरम्भ होने के पश्चात् से मोदी सरकार ने 11 करोड़ लाभार्थियों को कुल 2.42 लाख करोड़ रुपये दिए हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें