Akshay Kumar: समुद्र के किनारे कुछ यूं तन्हा दिखे अक्षय कुमा... - CG Sandesh

Akshay Kumar: समुद्र के किनारे कुछ यूं तन्हा दिखे अक्षय कुमार, लोगों ने बोला- अरे गिर मत जाना

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते है. अभिनेता अपनी फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियां पैदा करते है. अभी हाल ही में इनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय कुमार समुद्र के किनारे दिखाई दे रहे है. अभिनेता इस दौरान समुद्र के किनारे खड़े होकर उसकी लहरों का आनंद ले रहे है. शांति से समुद्र के पानी को देख रहे है उसकी आवाज को सुन रहे हैं. बीच के किनारे अभिनेता काफी रिलैक्स मोड में दिख रहे हैं.

समुद्र के किनारे रिलैक्स मोड में दिखे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार इस वीडियो में रिलैक्स मोड में नजर आ रहे हैं. साथ ही अभिनेता को देख ऐसा लग रहा हैं कि वह अपना मी टाइम बिताते दिख रहे हैं. अक्की को ऐसे देख फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. एक यूजर ने लिखा बेटा इतना पैसा कमाया है, गिर मत जाना, वैसे नजरों से गिर चुके हो. श्री रजनीगंधा पान मसाला..वहीं एक यूजर का कहना हैं कि भाई जान न दे देना वरना ट्रोलिंग में मजा नहीं आएगा. कोई बात थोड़े से या इंटरव्यू के लिए लो जो 1-2 करोड़ की ओपनिंग हो रही वो भी खत्म हो जाएगा. फिर आराम से कनाडा जा कर बुढ़ापा गुजारना अपनी गर्लफ्रेंड डिंपल या पत्नी ट्विंकल के साथ.


अक्की का वर्कफ्रंट

आपको बता दें कि अभी हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रंगरेज आई है जिसमें उनके साथ अभी दुल्हनिया बनी परिणीति चोपड़ा भी नजर आई थी. फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं और औंधे मुंह गिर गई. हर किसी को इस फिल्म से बड़ी उम्मीद थी लेकिन उस हिसाब से फिल्म चल नहीं पाई. फिल्म के डायरेक्टर की बात करें तो प्रियदर्शन ने इसको डायरेक्ट किया है.

 



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें