Budh Gochar 2023 : नवरात्रि में बुध के राशि परिवर्तन से खुल ... - CG Sandesh

Budh Gochar 2023 : नवरात्रि में बुध के राशि परिवर्तन से खुल जाएगा इन पांच राशि वालों का भाग्य

Budh Gochar 2023 : ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध एक निश्चित अवधि के लिए एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं. ग्रहों का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए अशुभ फल देने वाला होता है. आगामी नवरात्रि में बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. साल 2023 में शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही हैं और बुध आगामी 19 अक्टूबर को देर रात 01 बजकर 23 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे. बुध इस राशि में 6 नवंबर तक रहने वाले हैं इसके बाद वे वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे. नवरात्रि में बुध के राशि परिवर्तन का असर कई राशियों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है.

 


इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा बुध का गोचर

मेष राशि- मेष राशि के स्वामी बुध और आराध्य गणेश जी हैं. बुध ग्रह के गोचर का मेष राशि वालों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. इस राशि वालों के जीवन में बुद्धि, विद्या और धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं. इसके साथ ही विदेश में नौकरी मिलने के भी योग बन रहे हैं.

कन्या राशि –कन्या राशि में भी बुध उच्च स्थान पर हैं. इस राशि परिवर्तन से कन्या राशि वालों को आर्थिक उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा. कन्या राशि वाले लोग अगर नवरात्रि में दान करेंगे तो इससे भी उनको लाभ होगा.

धनु राशि- धनु राशि वालों की आमदनी के भाव में बुध का गोचर हो रहा है. बुध के इस परिवर्तन से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. नवरात्रि के दौरान कारोबार में वृद्धि और करियर में तरक्की भी होगी.

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए भी यह गोचर करियर में उन्नति प्रदान करने वाला रहेगा. नवरात्रि के दौरान आपको कारोबार में अपार सफलता मिलेगी. इसके साथ ही करियर में मनमुताबिक बदलाव हो सकता है.

मीन राशि- बुध का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए काफी शुभ साबित होगा. मीन राशि के जातकों के लिए नवरात्रि भाग्य उदय और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी. इस समय आपको बिगड़े हुए काम बनेंगे और धन प्राप्ति के भी योग हैं.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें