नड्डा ने किया ट्वीट : कहा-कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़, राजस्थान... - CG Sandesh

नड्डा ने किया ट्वीट : कहा-कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़, राजस्थान की तरह तेलंगाना और मध्य प्रदेश को भी बनाना चाहती है भ्रष्टाचार का ATM

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही लूट की गारंटी दे सकती है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कुछ ठेकेदारों के घरों से हाल ही में 100 करोड़ से अधिक की नकदी मिलने का खुलासा हुआ है जो बेहद शर्मनाक व मतदाता के साथ घिनौना मजाक है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पांच राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर चल रहे चुनाव प्रचार अभियान के बीच कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ और राजस्थान की तरह तेलंगाना और मध्य प्रदेश को भी अपने भ्रष्टाचार का एटीएम बना कर जनता की गाढ़ी कमाई को लूटना चाहती है।

 


कर्नाटक में IT विभाग की कार्रवाई को किया ट्वीट

कर्नाटक के बेंगलुरु में आईटी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की खबर की तस्वीर को शेयर करते हुए जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “कांग्रेस पार्टी को वादे करने की कला में महारत हासिल है और अब यह पार्टी एक कदम आगे बढ़कर वादों के बदले में गारंटी देने लगी है। कर्नाटक में कतिपय ठेकेदारों के घरों से हाल ही में 100 करोड़ से अधिक की नकदी मिलने का खुलासा हुआ है जो बेहद शर्मनाक व मतदाता के साथ घिनौना मजाक है। हालांकि, यह कांग्रेस के भ्रष्टाचारी डीएनए का महज एक छोटा सा नमूना है। सत्ता में आने के साथ ही कांग्रेस का भ्रष्टाचार कर्नाटक में सुरसा के मुख की तरह फैल चुका है। कांग्रेस समर्थित यही ठेकेदार कर्नाटक विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा के खिलाफ झूठ परोसने में सक्रिय थे।”

नड्डा ने आगे कहा, “यह कर्नाटक का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस सरकार ने इसे मनीलांड्रिंग, करप्शन और आगामी चुनावों के लिए पैसे जुटाने का एटीएम बना दिया है। जाहिर है कि कांग्रेस जो गारंटी दे सकती है वह हमेशा भ्रष्टाचार की गारंटी है।”




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें