खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, दो बच्चों संग जिंदा जल गई... - CG Sandesh

खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, दो बच्चों संग जिंदा जल गई मां

उत्तरप्रदेश। फतेहपुर जिले में गैस सिलेंडर में आग लगने से मां सहित दो बच्चों की मौत हो गई है। आग की चपेट में आने से खाना बना रही महिला, उसका बेटा और बेटी बुरी तरह झुलस गए थे और इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। घटना जिले के खटौली गांव की है।


दरअसल ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव में रहने वाले उमेश विश्वकर्मा की पत्नी अल्का देवी घर पर गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। पास में ही 3 साल की बेटी परी और 5 साल का बेटा गौरव बैठे हुए थे तभी अचानक गैस लीक हो गई और सिलेंडर में आग लग गई। तीनों इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कानपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया जहां सभी की मौत हो गई। उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें