बिना परीक्षा होगा चयन : 10वीं, 12वीं पास रेलवे में पा सकते ह... - CG Sandesh

बिना परीक्षा होगा चयन : 10वीं, 12वीं पास रेलवे में पा सकते हैं सरकारी नौकरी

रेलवे में नौकरी की तलाश में भटके रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. अगर आप 10वीं, 12वीं पास हैं, तो रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है. इसके लिए  पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स ने अपरेंटिस के पदों पर बहाली करने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार Railway PLW की आधिकारिक वेबसाइट plw.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत संगठन में 295 पद भरे जाएंगे।

इन पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 9 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 31 अक्टूबर, 2023 को समाप्त होगी. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सबसे पहले दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें।



Railway में भरे जाने वाले पदों की संख्या

इलेक्ट्रीशियन: 140 पद
मैकेनिक (डीजल): 40 पद
मशीनिस्ट: 15 पद
फिटर: 75 पद
वेल्डर: 25 पद

फॉर्म भरने के लिए जरूरी योग्यता

उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए और कक्षा 10वीं में 50% अंक प्राप्त होने चाहिए।

आवेदन करने के लिए क्या है आयुसीमा

जो लोग मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट और फिटर के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयु सीमा 15 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं वेल्डर पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 15 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें