नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, 14 साल का आरोपी गिरफ्तार, इस का... - CG Sandesh

नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, 14 साल का आरोपी गिरफ्तार, इस कारण दिया वारदात को अंजाम

नई दिल्ली। दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने 14 साल के नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पिटाई का हिसाब बराबर करने के लिए हत्या की बात कबूली है।


जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी इलाक़े में 29 अक्टूबर की रात को 16 साल के लड़के को चाकू मारने का मामला सामने आया। पुलिस को देर रात जानकारी मिली कि एक गंभीर रूप से घायल लड़के को एचआरएच में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान नाबालिग लड़के की मौत हो गई।

जिसके बाद पुलिस ने चश्मदीद के बयान पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपी को पड़क लिया है। आरोपी की उम्र 14 साल बताई जा रही है। आरोपी ने खुलासा किया कि मृतक ने उसे पहले भी कई बार पीटा था, इसलिए उसने बदला लेने और हिसाब बराबर करने के लिए उसपर हमला किया था।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें