7 नवम्बर से 30 नवम्बर तक एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर र... - CG Sandesh

7 नवम्बर से 30 नवम्बर तक एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध

नयी दिल्ली !  निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनाव की स्वतंत्रता एवं निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए इनके संबंध में मतदान समाप्त होने तक एग्जिट पोल प्रसारण करने पर मंगलवार को रोक लगा दी।


मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के विधानसभाओं के चुनाव तथा नागालैंड में तापी (सुरक्षित) सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के संबंध में यह रोक सात नवंबर पूर्वाह्न सात बजे से 30 नवंबर शाम साढ़े छह बजे तक प्रभावी होगा।

आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 की उपधारा (1) के अधीन प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए निर्वाचन आयोग उक्त धारा की उपधारा (2) के उपबंधों के मद्देनजर सात नंबर को पूर्वाह्न सात बजे से 30 नवंबर शाम साढ़े छह बजे की अवधि के बीच किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल रोक लगा रहा है। आयोग ने कहा है कि इन चुनाव के संबंध में मतदान के समाप्त होने के पहले 48 घंटों के दौरान किसी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जनमत सर्वे रिपोर्ट भी प्रसारित नहीं की जा सकती है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें