इस दिन तक आ सकती है पीएम किसान योजना की 15वीं क़िस्त - CG Sandesh

इस दिन तक आ सकती है पीएम किसान योजना की 15वीं क़िस्त

PM Kisan Yojana :इस योजना में लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 15वीं किस्त रिलीज होनी है, जिसका किसानों को बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले 14 किस्त जारी हो चुकी हैं, लेकिन 15वीं किस्त भी उन किसानों को ही मिल पाएगी जिनके सभी काम पूरे हैं और जो पात्र हैं।

सरकार ने अभी 15वीं किस्त रिलीज होने की तारीख का एलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिवाली से पहले ये किस्त जारी की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो किसानों को सरकार की तरफ से ये दिवाली का तोहफा हो सकता है।

शायद आप न जानते हों पर कई किसान ऐसे भी हैं जिनकी 15वीं किस्त अटक सकती है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है ई-केवाईसी का न होना। अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

ऐसे किसानों की भी किस्त अटक सकती है, जिन्होंने अब तक भू-सत्यापन नहीं करवाया है। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है, तो जल्द से जल्द करवा लें। वरना आप 15वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।अगर किस्त का लाभ लेना है, तो आपको अपने बैंक खाते से अपने आधार कार्ड को भी लिंक करवाना जरूरी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें