दिवाली से पहले सोने चांदी के दामों में आई गिरावट…जानें ताजा ... - CG Sandesh

दिवाली से पहले सोने चांदी के दामों में आई गिरावट…जानें ताजा भाव

Gold-Silver Latest Price :  यदि आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे है तो ये खबर आपके लिए है। बीते दिनों तेजी से बढ़ रहे सोने-चांदी की कीमतें अब आसमान से जमीन पर गिर गई हैं। आज भी सोने के भाव लुढ़के हैं।

चांदी में भी गिरावट देखी जा रही है। MCX एक्सचेंज पर आज यानी बुधवार की प्रातः 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 60,396 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। सोना पिछले मंगलवार को 60,347 रुपये के भाव पर बंद हुआ था।


वहीं 5 फरवरी 2024 को डिलीवरी वाला सोना आज गिरावट के साथ 60,701 रुपये की कीमतों पर खुला है। MCX एक्सचेंज पर बुधवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी गिरावट के साथ 70,729 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली है।

वहीं 5 मार्च 2024 को डिलीवरी वाली चांदी आज 72,200 रुपये के स्तर पर खुली है। बुधवार की प्रातः सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.02 प्रतिशत या 0.30 डॉलर की बढ़त के साथ 1973.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आ रहा है।

वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1967.79 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक भाव में भी बुधवार की सुबह गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 1.15 प्रतिशत या 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 22.56 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 22.49 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें