लंदन में 17 वर्षीय सिख लड़के की चाकू गोदकर हत्या,अब तक चार ल... - CG Sandesh

लंदन में 17 वर्षीय सिख लड़के की चाकू गोदकर हत्या,अब तक चार लोग गिरफ्तार

Uk News: ब्रिटेन में 17 साल के एक किशोर की हत्या का मामला सामने आया है. लंदन में हुए हमले में एक 17 साल के ब्रिटिश सिख की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है. मेट्रोपोलिटन सिटी ऑफ लंदन के मुताबिक, यह घटना बुधवार को लंदन के हाउनस्लो इलाके में हुई. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. मृतक का नाम सिमरजीत सिंह नागपाल बताया गया है. पुलिस ने चार हमलावरों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. चारों हमलावरों की उम्र 21,27,31 और 71 साल है.इस घटना में चार में से दो लोग घायल हो गए थे जिन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में उन्हें वहां से छुट्टी मिल गई. फिलहाल चारों लोग अभी पुलिस हिरासत में हैं.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें