देश में पहली बार आज जारी होगा 525 रुपए का सिक्का - CG Sandesh

देश में पहली बार आज जारी होगा 525 रुपए का सिक्का

दिल्ली। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 525 रुपये का सिक्का जारी करेंगे। हालांकि, ये सिक्का आम प्रचलन में नहीं होगा। सिक्कों का संग्रह और अध्ययन करने वाले मुद्राशास्त्री सुधीर लुणावत ने बताया कि ये पहला 525 रुपये मूल्यवर्ग का सिक्का होगा। दरअसल, आज कृष्ण भक्त मीराबाई का 525वा जन्मोत्सव है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी 525 रुपये का सिक्का स्मारक के तौर पर जारी करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी मीराबाई की तस्वीर वाला डाक टिकट भी लॉन्च करेंगे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें