“सनी देओल ने धोखा दिया, इस बार धोखे में मत पड़ना”, बीजेपी सा... - CG Sandesh

“सनी देओल ने धोखा दिया, इस बार धोखे में मत पड़ना”, बीजेपी सांसद पर बरसे सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्टर और बीजेपी सांसद सनी देओल पर निशाना साधते हुए उनपर अपने लोकसभा क्षेत्र में नहीं आने का आरोप लगाया। सीएम केजरीवाल ने पंजाब के गुरदासपुर में यह बात कही।


सीएम केजरीवाल ने कहा, आप लोगों ने पिछली बार सनी देओल को चुनकर भेजा। कभी आया, कभी शक्ल देखी उसकी। कभी नहीं आया। हम लोगों को लगा बहुत बड़ा एक्टर है। उसको वोट देंगे, कुछ करेगा। ये बड़े बड़े लोग कुछ नहीं करने वाले हैं। आम लोगों को वोट दो, आप लोगों के लिए काम करेगा। कभी फोन करोगे फोन तो उठाएगा। कभी घर में जरूरत होगी तो आएगा। दूसरी पार्टी के चक्कर में नहीं पड़ना। पिछले डेढ़ साल में जो काम किया है, उसके आधार पर वोट करना। जिस तरीके से सनी देओल ने धोखा दिया, इस बार धोखे में मत पड़ना।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें