बेमौसम बारिश ने किसानों की बढ़ाई मुश्किलें  - CG Sandesh

बेमौसम बारिश ने किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

Janjgir-Champa :जांजगीर-चाम्पा जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. बेमौसम बारिश ने जिले के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है. बेमौसम बारिश से फसल को नुकसान होने की संभावना है. साथ ही, फसल में कटवा बीमारी लगने की भी आशंका है, इससे किसानों को नुकसान हो सकता है. इससे किसान चिंतित भी नजर आ रहे हैं.


किसानों की मानें तो खेतों में अभी भी धान की फसल कटी नहीं है. मौसम खराब होने और बेमौसम बारिश से मिट्टी गीली है, जिससे धान की फसल में कटवा बीमारी का डर है, वहीं धान भीगकर काला भी हो सकता है.

किसानों ने कटे धान के दानों को पॉलीथिन से ढंककर भी रखा है, लेकिन मौसम साफ नहीं हुआ तो किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में किसान बेहद चिंतित हैं.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें