Cash for Query केस में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता ... - CG Sandesh

Cash for Query केस में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता रद्द

Cash for Query Case: कैश फॉर क्वेरी केस में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार को लोकसभा में एथिक्स कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पेश की थी. जिसके बाद इस मामले में चर्चा हुई और फिर वोटिंग हुई. एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट में टीएमसी सांसद पर गंभीर आरोप लगाए थे. साथ ही उनकी संसद सदस्यता समाप्त करने की भी मांग की गई थी.


लोकसभा स्पीकर ने कही ये बात

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा को लोकसभा सदस्य के रूप में निष्कासित किया गया है. साथ ही सदन 11 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. स्पीकर ओम बिरला का कहना है कि यह सदन समिति के निष्कर्ष को स्वीकार करता है कि सांसद महुआ मोइत्रा का आचरण एक सांसद के रूप में अनैतिक और अशोभनीय था. इसलिए, उनका सांसद बने रहना उचित नहीं है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें