लड़की को फेसबुक पर सिपाही से हुआ प्यार, एसपी ने थाने में करा... - CG Sandesh

लड़की को फेसबुक पर सिपाही से हुआ प्यार, एसपी ने थाने में करा दी शादी

नई दिल्ली: उतर प्रदेश के बलिया जिले से प्रेम संबंध का अनोखा मामला सामने आ रहा है. यहां बलिया जिले में रहने वाली लड़की को रेलवे पुलिस के जवान विकास कुमार से प्यार हो गया. दोनों को सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर प्यार हो गया.

 

 


लड़की इसके बाद बलिया के रेलवे थाना पहुँच गई. रेलवे के एसपी कुमार आशीष ने एक पहल की और पुलिस एसोसिएशन के सहयोग से थाना परिसर में स्थित मंदिर में जोड़े की शादी करा दी. सोशल मीडिया पर इन दोनों की प्रेम कहानी तेजी से वायरल हो रही है.

इस मामले पर एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि. दोनों के प्यार को देखते हुए रेल एसपी के आदेश पर रेल सिपाही यूनियन के अधिकारियों ने शादी का इंतजाम किया. इसके बाद लड़की की शादी रेल थाने में विकास कुमार से करवाई गई. बीते शुक्रवार को कोर्ट में भी इस प्रेमी जोड़े की शादी विधि विधान से कराई गई.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें