एनआईए ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में 44 जगहों पर की छापेमारी, ... - CG Sandesh

एनआईए ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में 44 जगहों पर की छापेमारी, 15 सदस्यों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। एनआईए ने आईएसआईएस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र और कर्नाटक में कई जगहों पर छापेमारी करते हुए आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के एक मॉड्यूल के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया।


एनआईए की कई टीम ने महाराष्ट्र के पडघा- बोरिवली, ठाणे, मीरा रोड और पुणे तथा कर्नाटक के बेंगलुरु में शनिवार सुबह 44 स्थानों पर छापेमारी की और 15 लोगों को कथित तौर पर आतंकवाद को बढ़ावा देने और प्रतिबंधित संगठन की आतंक से संबंधित गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में आईएसआईएस मॉड्यूल का नेता भी शामिल है, जो नए भर्ती लोगों को ‘बयाथ’ (संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ) दिलाता था।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें