सुरक्षा में चूक पर संसद में हंगामा, 5 सांसद पूरे सत्र के लिए... - CG Sandesh

सुरक्षा में चूक पर संसद में हंगामा, 5 सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित

नई दिल्ली। संसद सुरक्षा चूक मामले में हंगामा करने के कारण लोकसभा के पांच सांसदों को सस्पेंड किया गया है। इससे पहले राज्यसभा से टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को सस्पेंड किया गया था।


जिन कांग्रेस सांसदों को लोकसभा से सस्पेंड किया गया है, उनमें टीएन प्रतापन, हिबी इडेन, एस जोतिमणि, रम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस का नाम शामिल है। इन सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा लाया गया था, जिसे स्पीकर भर्तृहरि महताब ने पारित किया। इन सांसदों को शीतकालीन सत्र के बचे हुए दिनों के लिए निलंबित किया गया है।

इस दौरान विपक्ष के सांसद लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देखे गए। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन को सत्र के बचे हुए दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में टीएमसी ने कहा कि जवाबदेही से बचना बीजेपी का सबसे मजबूत पक्ष है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें