यूट्यूबर ने घर में लगाया था सीसीटीवी, किसी ने किया हैक और फि... - CG Sandesh

यूट्यूबर ने घर में लगाया था सीसीटीवी, किसी ने किया हैक और फिर वायरल कर दी मां-बहन की तस्वीर

 

मुंबई में रहने वाले एक यूट्यूबर को अपने घर और परिवार की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाना महंगा पड़ गया. बांद्रा में रहने वाले एक यूट्यूबर के घर का सीसीटीवी कैमरा करने और यूट्यूबर की मां और बहन का न्यूड वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई.

 

मुंबई पुलिस की बांद्रा पुलिस के सामने एक यूट्यूबर ने शिकायत दर्ज कराई और बेहद चौंकाने वाली शिकायत में 21 साल के यूट्यूबर ने बताया की उसके घर के अंदर सुरक्षा के लिहाज से लगाये गये सीसीटीवी कैमरे को किसी बाहरी ने हैक कर लिया. उसने कहा, उस कैमरे में रिकॉर्ड हुई उसकी मां और बहन का न्यूड वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. इस सनसनीखेज मामले की जांच बांद्रा पुलिस कर रही है.

पुलिस को दी गई शिकायत में क्या बोला यूट्यूबर?
मुंबई पुलिस के सूत्र ने बताया, यूट्यूबर ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया की उसे उसके एक दोस्त ने फोन कर बताया की उसकी मां और बहन का निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस सूचना के आधार पर पीड़ित को पता चला कि किसी अज्ञात शख्स ने उसके घर का सीसीटीवी ऐक्सेस कर लिया. वीडियो 17 नवंबर का है जब अलग-अलग समय पर उसकी मां और बहन बाथरूम से बिना कपड़े के निकली तब वो सीसीटीवी में कैप्चर हो गईं. यही निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें