एमएस धोनी पर IPS ने लगाया था मैच फिक्सिंग का आरोप, कोर्ट ने ... - CG Sandesh

एमएस धोनी पर IPS ने लगाया था मैच फिक्सिंग का आरोप, कोर्ट ने सुनाई 15 दिन की सजा

कोलकत्ता। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाने वाले आईपीएस पर मद्रास कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने महेंद्र सिंह धोनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए आरोपी आईपीएस अधिकारी संपत कुमार को 15 दिन की जेल की सजा सुनाई। ये सजा अदालत की अवमानना करने के आरोप में सुनाई गई है।  


आपको बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान ने मद्रास हाईकोर्ट के सामने एक याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने एक मीडिया चैनल, एक ऑफिसर और कुछ अन्य लोगों पर आईपीएल 2013 के फिक्सिंग से जुड़े मामले में उनका नाम घसीटने का आरोप लगाया था। धोनी ने कोर्ट में अपील की थी की कोई भी उनपर बेबुनियाद आरोप ना लगाए। जिसपर अदालत ने आदेश पारित किया था। कोर्ट के आदेश को आईपीएस ऑफिसर को छोड़कर बाकी सभी ने माना था। जिसपर दोबारा धोनी की टीम की ओर से कोर्ट को जानकारी दी गई कि ऑफिसर अभी भी उस मामले में गलत आरोप लगा रहे हैं, जिसके बाद कोर्ट ने आईपीएस पर अदालत की अवमानना करने के आरोप में सजा सुनाई है।

कोर्ट ने दोषी आईपीएस संपत कुमार को 15 दिन की जेल की सजा सुनाई है। हालांकि अफसर को तुरंत जेल नहीं होगी क्योंकि अदालत ने उन्हें 30 दिन का समय उनका जवाब देने के लिए दिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें