लोकसभा में हंगामा करने पर अधीर रंजन चौधरी समेत 33 सांसद पूरे... - CG Sandesh

लोकसभा में हंगामा करने पर अधीर रंजन चौधरी समेत 33 सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में आज भी संसद सुरक्षा में चूक मामले को लेकर हंगामा देखने को मिला। हंगामे को देखते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी समेत 33 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, अधीर रंजन चौधरी के अलावा के जय कुमार, अपूर्वा पोद्दार, प्रसून बनर्जी, मोहम्मद वसीर, जी सेलवम, सीएन अन्नादुरैय, डॉ टी सुमती, के नवासकानी, के वीरस्वामी, एनके प्रेमचंद्रन, सौगत रॉय, शताब्दी रॉय, असिथ कुमार मल, कौशलेंद्र कुमार, एनटो एंटनी, एस एस पलनामनिक्कम, अब्दुल खलीद, तिरुवरुस्कर, विजय बसंत, प्रतिमा मंडल, काकोली घोष, के मुरलीधरन, सुनील कुमार मंडल, एस राम लिंगम, के सुरेश, अमर सिंह, राजमोहन उन्नीथन, गौरव गोगोई और टीआर बालू को सदन की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया।


संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर क्यों हो रहा हंगामा

दरअसल, विपक्षी दल के नेता लगातार लोकसभा की सुरक्षा में सेंध के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में बयान देने की मांग कर रहे हैं। वहीं मामले में स्पीकर ने पहले ही जांच के आदेश दे दिए हैं और इसके लिए समिति भी गठित कर दी गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल घटना की जांच कर रही है और अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें