दिल्ली शराब घोटाला मामले में ED ने आज केजरीवाल को पूछताछ के ... - CG Sandesh

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ED ने आज केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया…

 दिल्ली शराब नीति केस में ED ने अरविंद केजरीवाल को आज (21 दिसंबर) को पूछताछ के लिए समन किया है। उधर, दिल्ली सीएम ED की पूछताछ से एक दिन पहले यानी 20 दिसंबर को 10 दिन की छुट्‌टी लेकर विपश्यना केंद्र के लिए चले गए। संभव है कि वे कल पूछताछ के लिए एजेंसी के सामने पेश नहीं होंगे।

ऐसा हुआ तो यह दूसरा मौका होगा, जब केजरीवाल समन किए जाने के बाद एजेंसी के सामने पेश नहीं होंगे। पहले एजेंसी ने उन्हें 2 नवंबर को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन वो पेश नहीं हुए। उन्होंने लेटर भेजकर एजेंसी से पूछा था- मैं संदिग्ध हूं या गवाह। इसके बाद 19 दिसंबर को ED ने उन्हें दोबारा समन भेजा था।

अगर अरविंद केजरीवाल इस बार भी ED के सामने पेश नहीं हुए तो जांच एजेंसी तीसरा नोटिस जारी कर उन्हें फिर समन कर सकती है। ED तक तक समन जारी कर सकती है जब तक केजरीवाल सवाल-जवाब के लिए हाजिर नहीं हो जाते।


अगर कई नोटिस जारी करने के बाद केजरीवाल एजेंसी के सामने पेश नहीं होते हैं तो ED कोर्ट में एक आवेदन जमा कर उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की मांग कर सकती है।

इसके अलावा केस की जांच के लिए अधिकारी उनके घर जाकर पूछताछ कर सकते हैं। एजेंसी ठोस सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें