संसद की सुरक्षा में सेंध के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा आज भी... - CG Sandesh

संसद की सुरक्षा में सेंध के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा आज भी जारी रहने के आसार…..

Parliament breaking : संसद की सुरक्षा में सेंध के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा आज भी जारी रह सकता है। हंगामे को लेकर बुधवार (20 दिसंबर) लोकसभा से दो और सांसदों को निलंबित किया गया था। अब तक 143 सांसदों को निलंबित किया गया है। इनमें 109 लोकसभा और 34 राज्यसभा के हैं।


इन सांसदों के संसद में दाखिल होने पर रोक है। कल की कार्यवाही में लोकसभा में विपक्ष के 98 सांसदों और राज्यसभा में 94 सांसदों ने भाग लिया। विपक्ष का आरोप है कि सांसदों को सस्पेंड करके भाजपा सभी बिल बिना बहस के पास कराना चाहती है।

संसद के शीतकालीन सत्र के सिर्फ दो बच गए हैं। 4 दिसंबर से शुरू हुए सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही 22 दिसंबर को होगी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें