Gold silver Price Today : जानें आज क्या हैं सोने और चाँदी का... - CG Sandesh

Gold silver Price Today : जानें आज क्या हैं सोने और चाँदी का हाल……..

Gold silver Price Today :  बाजार में आज, 20 दिसंबर 2023 की सुबह सोना एवं चांदी महंगा हुआ है. सोना 62 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी की कीमत 74 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 62449 रुपये है.

और 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 74040 रुपये है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 62084 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह महंगा होकर 62449 रुपये पर पहुंच गया है. इसी प्रकार शुद्धता के आधार पर सोना-चांदी महंगे हुए हैं.




आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 62199 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 57203 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का भाव 46837 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने की कीमत 36533 रुपये प्रति 10 ग्राम है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें