आज होगी दिल्ली में मोहन यादव की मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल पर ... - CG Sandesh

आज होगी दिल्ली में मोहन यादव की मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल पर बैठक…नए चेहरों को मिल सकता है मौका?

नई सरकार के गठन और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की शपथ के बाद अब कैबिनेट की चर्चा जोरों पर है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर मोहन कैबिनेट का विस्तार कब होगा? कौन विधायक मंत्री बनेंगे?

आज दिल्ली में डॉ मोहन यादव की मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल पर बैठक हो सकती है। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह के साथ बैठक होना है। सुत्रों की मानें तो इस बैठक में मंंत्रिमंडल विस्तार और इसमें शामिल होने वाले विधायकों के नामों पर चर्चा हो सकती है।

लोकसभा चुनाव के हिसाब से तय होंगे मंत्रिमंडल के चेहरे

जानकारी के मुताबिक, इस बार बीजेपी लोकसभा चुनाव के हिसाब से मंत्रिमंडल के चेहरे तय करने में जुटी है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए जातिय और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर भी कई विधायकों को मंत्री पद दिया जा सकता है। हालांकि पुराने चेहरों में भी कई नेताओं को उनके परफॉरमेंस के आधार पर मंत्री पद के लिए चुना जा सकता है।


पुराने लोगों को भी मिल सकती है जिम्मेदारी

इसमें प्रहलाद पटेल, राव उदय प्रताप सिंह, रीति पाठक, राकेश सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी चुना जा सकता है। साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके अलावा कुछ महिलाओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

 



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें