CG Weather : नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ, आज से बद... - CG Sandesh

CG Weather : नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ, आज से बदलेगी हवा की दिशा और छाएंगे बादल…

नई दिल्ली : नववर्ष 2024 आने में बस आठ दिन का समय है। इस वर्ष नववर्ष के स्वागत में उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं की गति और ज्यादा होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा और हवा की दिशा बदलने के साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बादल भी छाएंगे।


मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार से नमी की मात्रा बढ़ने वाली है तथा हवा की दिशा भी बदलेगी। इसके चलते प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।शुक्रवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही रायपुर में न्यूनतम तापमान 12.3डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं राजनांदगांव में तो ठंड जबरदस्त बढ़ गई है, यहां का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें