इजरायल एंबेसी के पास हुए धमाके को लेकर एक्शन मोड में जांच एज... - CG Sandesh

इजरायल एंबेसी के पास हुए धमाके को लेकर एक्शन मोड में जांच एजेंसी, भारत में रहने वाले इजराइलियों के लिए एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली। दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित इजरायली दूतावास के पीछे हुए धमाके की जांच में दिल्ली पुलिस जुट गई है। पुलिस को इजरायल एंबेसी के पास एक चिट्ठी मिली है। साथ ही CCTV फुटेज में दो संदिग्ध भी नजर आए हैं।


राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने एक एडवाइजरी जारी कर भारत और विशेष रूप से दिल्ली में रहने वाले इजराइलियों से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक सतर्कता बनाए रखने की अपील की है। दिल्ली स्पेशल सेल, डॉग स्क्वाड और NIA के अधिकारी इजराइल दूतावास के बाहर जांच कर रहे हैं। इजराइल दूतावास के मुताबिक कल शाम करीब 5:10 बजे दूतावास के पास धमाका हुआ था।

क्या है पूरा मामला

दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित इजरायली इम्बेसी के पास मंगलवार शाम को एक विस्फोट हुआ। सूचना मिलते ही NIA की एक टीम भी घटनास्थल पहुंची थी और वहां का मुआयना किया। बता दें इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से इजराइली दूतावास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इजराइली दूतावास के प्रवक्ता गाइ नीर ने कहा, ‘हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि शाम तकरीबन 5:48 बजे दूतावास के नजदीक एक विस्फोट हुआ था।’




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें